Posts

Showing posts from April, 2021

मानव का पाचन तंत्र (Diegestive system)

Image
जीवविज्ञान {जूलोजी} नोट्स   पाचनतंत्र  शरीर का वह तंत्र जिसमें  जटिल भोज्य पदार्थो को उसके ्एंजाइमेटिक जल अपघटन द्वारा सरल और अवशोषण योग्य पदार्थ में बदल दिया जाता है,पाचन तंत्र कहलाता है। पाचन तंत्र  आहारनाल एंव सहायक पाचक ग्रंथियों से मिलकर बना होता है। 1) आहार नाल  की संरचना (एलिमेंटरी कैनाल की संरचना) आहारनाल मुख से गुदा तक फैली होती है। यह लंबी और कुंडलीत पेशीय नली के रूप मे होती है। इसकी जीवित अवस्था में लंबाई लगभग 4.5 मीटर होती है और मृत्यु के बाद शिथिलित होने से लंबाई 7-8 मीटर हो जाती है।   इसके प्रमुख भाग निम्नलिखित हैं -  १) मुख     (२) मुख गुहिका (३) ग्रसनी (४) ग्रसिका (५) आमाशय  (६) क्षुद्रांत्र (छोटी आंत) (वृ) वृहदन्त्र (बङी आंत)  (।) मलाशय (९) गुदा होते हैं। मुख & मुख गुहिका  मुख ऊपरी और निचले ओष्ठों द्वारा घिरा छिद्र होता है। यह मुख गुहिका में खुलता है। मुख गुहिका का ऊपरी भाग कठोर और कोमल तालु (तालु) द्वारा बना होता है। इसकी पार्श्व में भित्तिया और अधर तल पर पेशीय जिव्हा होती है।   जिव्हा की सत...