मानव के पाचन तंत्र की क्रिया विधि क्या है हिंदी में(Mechanism of Digestive system of human )
आप जानते हैं कि जो भोजन आप करते हैं वह भोजन शरीर में कैसे पचता है और पाचन क्रिया के बाद कैसे शरीर में कार्य करता है। इसके लिए आपको पाचन क्रिया विधि के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें आगे Digestive system मानव के पाचन तंत्र की क्रिया विधि (Mechanism of digestive system of human ) मानव के पाचन -तंत्र की क्रिया विधि का अध्ययन निम्न चरणों में संपूर्ण होता है - 1.अंतर्ग्रहण (Ingestion) 2.पाचन (Digestion) 3.अवशोषण (Absorption) 4. स्वांगीकरण (Assimilation) 5. बहि :क्षेपण (Egestion) 1.अंतर्ग्रहण (Ingestion) - किसी भी जीव या मानव द्वारा भोजन को ग्रहण करने की जो क्रिया होती है अंतर्ग्रहण (Ingestion) कहलाती है। मानव एक सर्वहारी प्राणी है। मानव में अंतर्ग्रहण दो चरणों में संपन्न होता है। पहले चरण में भोजन को चबाया जाता है तथा दूसरे चरण में निगलने की क्रिया होती है। भोजन को कृन्तक (incisors) दांतों से काटकर ग्रहण किया जाता है। मुख गुहा में अंतर्...