Posts

Showing posts from August, 2021

मनुष्य में होने वाले भ्रूणीय परिवर्धन (Embryonic Development in Human)

Image
    Biology (Zoology) ~ Simple knowledge       मनुष्य में भ्रूणीय परिवर्धन (Embryonic Development in Human)   • भ्रूणोद्भवन (Embryogenesis) ~      युग्मनज (Zygote) में कोशिका विभाजन व कोशिकीय विभेदन से भ्रूणीय विकास को मानव भ्रूणोद्भवन कहते है।  यह प्रक्रिया क्रमिक विकास मनुष्य में एक कोशिकीय युग्मनज से प्रारंभ होकर नवजात शिशु के विकास तक होती है।        विदलन (Cleavage) एवं तूतकभवन (Morulation) ~  मनुष्य में निषेचन की क्रिया अंडवाहनी के फैलोपियन नलिका में संपन्न होती है , जहां पर आपको पता है शुक्राणु ओर अंडाणु संयुग्मन से द्विगुणित युग्मनज (Zygote) का निर्माण करते हैं। युग्मनज में होने वाले शुरूआती समसूत्री विभाजनों को ही तो विदलन कहते हैं। इस विदलन की शुरुआत तभी हो जाती है जब युग्मनज अंडवाहिनी से गर्भाशय की तरफ बढ़ता है। सबसे पहले युग्मनज समसूत्री विभाजन द्वारा दो समान कोशिकाओं में विभाजित होता है , जिसे द्विकोशीक अवस्था (Two celled stage) कहते हैं। उसके बाद समसूत्री विभाजन से इन दो कोशिकाओं में से बड़ी कोशिका ...

मानव में निषेचन (Fertilization in Human)

            मानव में निषेचन (Fertilization in Human) अगुणित नर का शुक्राणु व मादा का अंडाणु युग्मकों के संयोग व दोनों युग्मकों के प्राक्केन्द्रकों (Pronuclei) के संलयन को निषेचन कहते हैं। युग्मकों के प्राक्केन्द्रकों का संलयन युग्मक संलयन (Karyogamy) कहलाता है , जबकि दो युग्मकों के दो गुणसूत्र समुच्चय का मिश्रण उभयमिश्रण कहलाता है। यह सामान्य फैलोपियन ट्यूब के एम्पुला (Ampulla) में पाया है।              निषेचन के प्रकार ~   (Types of fertilization) ~ निषेचन की प्रक्रिया दो प्रकार की होती हैं। १.बाह्रा निषेचन (External Fertilization) ~  बाह्य निषेचन में नर व मादा युग्मक शरीर के बाहर संलयित होते हैं। यह जो निषेचन की प्रक्रिया है यह जलीय माध्यम में संपन्न होती है। यह मुख्यत लेबियो (मछलियों) ,मेढ़क (उभयचरों ) तथा सितारा मछली (इकाइनोडर्म) सभी में पाया जाता है। २.अंत: निषेचन (Internal Fertilization) ~  अंतः निषेचन में युग्मकों का संलयन मादा जनन नाल के कुछ भागों में मुख्य ऑस्टियम के पास होता है। यह अंडप्रजनक (...