मनुष्य में होने वाले भ्रूणीय परिवर्धन (Embryonic Development in Human)
Biology (Zoology) ~ Simple knowledge मनुष्य में भ्रूणीय परिवर्धन (Embryonic Development in Human) • भ्रूणोद्भवन (Embryogenesis) ~ युग्मनज (Zygote) में कोशिका विभाजन व कोशिकीय विभेदन से भ्रूणीय विकास को मानव भ्रूणोद्भवन कहते है। यह प्रक्रिया क्रमिक विकास मनुष्य में एक कोशिकीय युग्मनज से प्रारंभ होकर नवजात शिशु के विकास तक होती है। विदलन (Cleavage) एवं तूतकभवन (Morulation) ~ मनुष्य में निषेचन की क्रिया अंडवाहनी के फैलोपियन नलिका में संपन्न होती है , जहां पर आपको पता है शुक्राणु ओर अंडाणु संयुग्मन से द्विगुणित युग्मनज (Zygote) का निर्माण करते हैं। युग्मनज में होने वाले शुरूआती समसूत्री विभाजनों को ही तो विदलन कहते हैं। इस विदलन की शुरुआत तभी हो जाती है जब युग्मनज अंडवाहिनी से गर्भाशय की तरफ बढ़ता है। सबसे पहले युग्मनज समसूत्री विभाजन द्वारा दो समान कोशिकाओं में विभाजित होता है , जिसे द्विकोशीक अवस्था (Two celled stage) कहते हैं। उसके बाद समसूत्री विभाजन से इन दो कोशिकाओं में से बड़ी कोशिका ...